मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट के समीप बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। नगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी महिला मोनिका ने बताया कि वह दोपहर के समय ब्रस स्टैंड मार्केट में खरीदारी करने आई थी। खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह तेल मिल गेट के समीप पहुंची तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
