मोदीनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को भोजपुर के गांव नाहली में छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दर्पण कुमार, मुकेश शर्मा, प्रेम चंद और शैलेंद्र सिंह की टीम गांव नाहली पहुंची और कफिल उर्फ कलुवा की पनीर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर कार्रवाई की। टीम ने मौके से पनीर, खोया, रिफाइंड सोयाबीन तेल और स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना लिया। टीम ने यहां गंदगी के बीच बनाए जा रहे लगभग एक क्विंटल पनीर को नष्ट कराया।
