मोदीनगर। भोजपुर के गांव औरंगाबाद दतैड़ी में बुधवार रात विवाहिता आरती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा । महिला के स्वजन ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आराेप लगाते हुए भोजपुर थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। हापुड़ जिले के थाना जारचा क्षेत्र के ऊंचा अमीर की आरती की शादी आठ साल पहले भोजपुर के गांव दतैड़ी में राहुल के साथ हुई थी। इन्हें एक बेटा व बेटी हैं। बुधवार रात आरती कमरे में थी। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आई तो स्वजन कमरे में पहुंचे। वहां देखा तो आरती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। कुछ ही देर में आरती के स्वजन भी गांव पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग आरती को परेशान करते थे। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। वे लगातार उत्पीड़न सह रही थी। अब ससुरालियों ने आरती की हत्या कर दी है। मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी से मौत का सही कारण पता चलेगा। तभी आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *