मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में घ में घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति के मुताबिक, वे अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर केवल उनकी 14 वर्षीय बेटी व मां थी। रात में उन्हें आने में देरी हो गई। इस बीच एक आरोपी दीवार के रास्ते घर में आया और किशोरी को गले पर चाकू रखा दिया। चाकू की नोंक पर आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। उनके कपड़े तक फाड़ दिये। विरोध पर मारपीट की। आरोपी ने कहा यदि शोर मचाया तो हत्या कर देगा। किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए किशोरी ने शोर मचा दिया। इस बीच दादी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से किशोरी सहमी हुई है। स्वजन के घर पहुंचने पर उन्होंने आपबीती सुनाई। आरोपी पड़ोस में ही रहता है। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पाक्सो समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *