मोदीनगर :दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित डा. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कालेज में चल रहे समर कैंप के अंदर साइकिलिंग के महत्व से अवगत कराया गया। बड़ी संख्या में छात्रों व शिक्षकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्र व शिक्षक साइकिल से स्कूल से निकले और शहर में होते हुए स्कूल पर ही पहुंचे। स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सतीश चंद अग्रवाल ने छात्रों को बताया कि प्रतिवर्ष 3 जून को साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिलिंग से शारीरिक सक्रियता बढ़ती है। वजन कम होता है, हृदय और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसलिए छात्र अपनी दिनचर्या में साइकिलिंग का स्थान दें। अपने परिवार के लोगों को भी साइकिलिंग के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर राजकुमार सिंह, एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर, सतीश कुमार, नितिन आदि उपस्थित रहे।
