मोदीनगर :
गांव निवाड़ी में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी रहे। भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियाें को मनोनयन पत्र सौंपे गए। संचालन शशांक त्यागी ने किया। इस मौके पर रामअवतार त्यागी, ज्ञानेश्वर त्यागी, अमित त्यागी,नरेंद्र त्यागी, पारुल त्यागी, सौरभ त्यागी, जितेंद्र त्यागी, कृष्ण शास्त्री, ज्ञानबोध आर्य, ऋषिराज त्यागी आदि उपस्थित रहे।