- चौकीदार को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट,घटना सीसीटीवी में कैद
मोदीनगर :
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली जाटव की वैशाली एडवरटाइजिंग फैक्टरी में सोमवार रात नकाबपोश दो लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट की। लुटेरों ने चौकीदार रामलाल के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर उन्हें घायल कर दिया और उनका मुंह व हाथ और पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया।
लुटेरे तीन घंटे से अधिक समय तक फैक्टरी में रहे और फैक्टरी से करीब दस लाख की नकदी व लगभग दस लाख कीमत के सोने चांदी के गहने लूट ले गए। लुटेरों चौकीदार का मोबाइल फोन और चेयरमैन का अन्य कीमती सामान भी लूटा। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
मोदीनगर की वैशाली एन्क्लेव कालोनी के विनोद वैशाली नगरपालिका मोदीनगर के चेयरमैन हैं। निवाड़ी थाना क्षेत्र में सारा रोड पर उनकी होर्डिंग, फ्लैक्स व बैनर की फैक्ट्री है। यह मैनेजर शाहिजदा व चौकीदार रामलाल हैं। सोमवार रात को मैनेजर चले गए थे। केवल चौकीदार रामलाल फैक्ट्री में थे। इस बीच देर रात दो बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में दाखिल हुए। ऐसा करता जब रामलाल ने विरोध किया तो एक आरोपी ने उनके सिर में सरिया मार दिया। जिससे वे लहुलुहान हो गए। इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से उनके हाथ-पैर बांध दिये। फैक्ट्री में ही उन्हें बंधक बना लिया। आरोपी मैनेजर में कार्यालय में गए और वहां रखे आठ लाख नकद व 10 लाख के जेवर अपने साथ ले गए। रामलाल को धमकी दी यदि किसी से इस बारे में बताया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। सुबह जब मैनेजर फैक्ट्री पर पहुंचे तो घटना का पता चला। उन्होंने रामलाल को बंधनमुक्त कराया। चेयरमैन को काल कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाश वारदात करते दिख रहे हैं। मौके पर विधायक मोदीनगर डा. मंजू शिवाच समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
