-दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रेगते रहे वाहन
मोदीनगर : दिल्ली मेरठ मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किये जाने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारे सड़क पर लग गई। मिनटों की दूरी को तय घंटों लग गए। खास बात है कि कोई भी यातायात पुलिसकर्मी मौके पर नहीं दिखा। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। राजचाैपले के निकट सड़क किनारे लोगों ने बेतरतीब तरीके से अपने वाहन खड़े कर दिये। इसके बाद हापुड़ रोड फाटक भी काफी देर तक बंद रहा। जिसके चलते पीछे से आ रहे वाहनों को आगे जाने की जगह नहीं मिली और जाम लगने लगा। देखते ही देखते वाहनों की कतार लंबी होती चली गई। राजचौपले से लेकर महेंद्रपुरी गेट तक वाहनों की कतार पहुंच गई। हालत थी कि दोपहिया वाहन भी नहीं निकल सके। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। रूक-रूककर जाम लगता रहा। यदि यातायात पुलिस मौके पर होती तो व्यवस्था इतनी ना बिगड़ती। जाम में फंसे लोगों ने एक्स पर जाम के फोटो टवीट् कर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये गए हैं। जाम की सूचना पर तुरंत टीम मौके पर पहुंच रही है।