पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, तमंचा और बाइक बरामद

मोदीनगर गोवंशी की हत्या की वारदात करने वाले आरोपी से निवाड़ी पुलिस की शुक्रवार रात को मुठभेड़ हो गई। आरोपी के साथियों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर पूर्व में तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीन अप्रैल को निवाड़ी थाना क्षेत्र में सारा रोड पर आग में बाग में गोवंशी के अवशेष मिले थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनसे मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उस समय आरोपी शान मोहम्मद का नाम भी सामने आया था। पुलिस तभी से इसकी तलाश कर रही है। अब शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शान माेहम्मद क्षेत्र में देखा गया है। इसपर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। शेरपुर रोड पर आरोपी ने पुलिस को देखकर बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम पर तमंचे से फायर भी किया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। गाेली शान मोहम्मद के पैर में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद जेल भेज दिया। आरोपी निवाड़ी का ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *