मोदीनगर काेतवाली क्षेत्र के बिसोखर में गाली-गलौज के विरोध पर आरोपियों ने व्यक्ति पर उस्तरे से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा है। कार्रवाई की मांग काे लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाने में प्रदर्शन किया। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। लंकापुरी कॉलोनी निवासी सुमित ने बताया कि शुक्रवार रात वह किसी काम के लिए गांव बिसोखर की तरफ गए थे। वहां ठेले पर कुछ युवक बिरयानी खा रहे थे। आरोप है कि युवक सुमित को गाली गलाैज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सुमित को उस्तरा मारकर घायल कर दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सुमित ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *