-तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित
मोदीनगर :दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी कलां के निकट दोपहर तेज रफ्तार कैंटर ने छात्रों से भरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरस्त कराया। सीकरी-महमदपुर मार्ग पर महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही कार को अबूपुर निवासी जितेन्द्र कुमार चला रहा था। सीकरी कलां महमदपुर मार्ग से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आते समय दिल्ली की तरफ से आ रहे कैंटर ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मेरठ की तरफ फरार हो गया। जितेंद्र ने कार साइड में लगाकर बच्चों को उतारा।एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने कहा अभी कोई तहरीर मामले में पुलिस को नहीं दी गई है।
