मोदीनगर :
दिल्ली मेरठ मार्ग यातायात पुलिस ने पर शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 55 लोगों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। जिसमें पांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात निरीक्षक संतोष चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने बसस्टैंड पर अभियान चलाया था। जिसमें वाहन चालकों को रोककर उनसे वाहन के दस्तावेज आदि मांगे गए। इस दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी की जांच की गई। जिनमे पांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि यह अभियान अब रोज चलाया जाएगा। लोगों से अपील है कि शराब पीकर वाहन ना चलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *