मोदीनगर हिंदू संगठनों द्वारा परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा के लिए शहर में लगाए गए पोस्टर बैनर फाड़ दिए। गुस्साए हिंदू संगठनों ने मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होकर मोदीनगर थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बताया कि आगामी चार मई को परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा कार्य प्रणाली से संबंधित बैनर, पोस्टर व होर्डिंग नगर में भर में लगे है। आरोप लगाया कि रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभा यात्रा के पोस्टर बैनर फाड़ दिए। कुछ स्थानों पर होर्डिंग सड़क पर फेंक दिए गए। आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस अवसर पर आकाश शर्मा, सचिन दीक्षित, संभव शर्मा, मुकुल शर्मा, शुभम शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *