-12 घंटे में छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद
मोदीनगर। सीकरी खुर्द स्थित प्रसिद्ध व पौराणिक सीकरी महामाया देवी चैत्र नवरात्र मेला श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। शनिवार को अष्टमी पर मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। तेज धूप और तपिश के बीच करीब छह लाख से अधिक ब्रद्धालु महामाया देवी मेले में पहुंचे। श्रद्धालुओ ने अष्टमी पर धूप, दीप, नवैद्य, पान, सुपारी और ध्वज नारियल चढ़ाकर मां महागौरी की पूजा आराधना की। मोदीनगर के प्रमुख मार्गों समेत छोटी-छोटी गलियां भी श्रद्धालुओं से पट गई। पूरा नगर माता के जयकारों से गूंज उठा। यह दृश्य अद्भुत, अप्रतिम और अलौकिक बन गया। हर कोई माता की भक्ति में रमा नजर आया। माता के दर्शन को आतुर ब्रद्धालु की आस्था के सामने भूख और प्यास बेअसर रही।
पुलिस ने मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए आठ कतार बनाई गई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मेले में शनिवार को करीब छह श्रद्धालु पहुंचे। ब्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है, जिससे ब्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
दंडवत व पचास किमी पदयात्रा कर लगाई हाजिरी
सीकरी महामाया देवी चैत्र मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महामाया की पूजा आराधना के लिए पहुंचते है। कोई मनोकामना पूरी होने पर धागा खोलने पहुंचता है तो कोई यहां मन्नत मांगता है। मंदिर में श्रद्धालु बकरे, मूर्गे और मंदिरा आदि भी बढ़ाते हैं। जालंधर से महामाया देवी मेले में आए प्रवीण कुमार दिल्ली-मेरठ मार्ग से दंडवत होकर मंदिर पहुंचे। प्रवीण ने बताया कि महामाया में उनकी गहरी आस्था है। महामाया देवी ने उनकी मनोकामना पूरी की। इसके अलावा मीरापुर निवासी बहन भाई विवेक कुमार और अंजलि रानी करीब 50 किमी की पदयात्रा कर महामाया देवी मेले में पहुंचे। मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ में एक महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई। पुलिसकर्मी उन्हें उपचार चिकित्सा शिविर में ले गए
