• न्यायिक प्रक्रिया के विपरीत कार्य करने का एसडीएम पर लगाया आरोप
  • दो घंटे दिया धरना, कार्यशैली में बदलाव नहीं लाने पर आंदोलन की चेतावनी

मोदीनगर एसडीएम मोदीनगर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन मोदीनगर के बैनर तले वकीलों ने मंगलवार को तहसील में हंगामा किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर ही दरी बिछाकर वकीलों ने दो घंटे तक धरना दिया। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में वकील मौके पर इकट्ठा रहे। वकीलों ने चेतावनी दी यदि एसडीएम की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया तो आंदोलन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे वकील एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। वकीलों का कहना है कि एसडीएम मोदीनगर न्यायिक प्रक्रिया के विपरीत कार्य कर रही हैं। इसके अलावा वकीलों के साथ बर्ताव भी सही नहीं है। साथ ही पत्रावलियों में दिये जा रहे शिकायती पत्रों को भी पत्रावलियों में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर वकीलों ने 24 दिसंबर 2024 से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार किया हुआ है। इसके बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं आया। इसलिए मंगलवार को वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। वकील एकता जिंदाबाद के नारों से तहसील गूंज उठी। बार एसोसिएशन माेदीनगर के अध्यक्ष उत्तम त्यागी ने कहा कि इस तरह अधिकारियों की तानाशाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। वकील पीछे नहीं हटेंगे। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगी। कुछ ही दिन में आंदोलन को धार देने का काम बार एसोसिएशन मोदीनगर करेगी। इस मौके पर सचिव सौरभ मुदगल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भुवनेश्वर शर्मा, विक्रांत चौधरी, कुलदीप, सचिन शर्मा, सचिन दीक्षित, अनुराग गुप्ता, निशांत त्यागी, कपिल त्यागी, पवन, जगपाल सैनी, राकेश, धीरज, अमित, विनोद, सुनील, विनोद, कुलदीप, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *