मोदीनगर दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के निकट शादी समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। गाजियाबाद के विजयनगर के राकेश चौधरी, आकाश व चंदन मोदीनगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने रविवार रात आये थे। यहां तिबड़ा रोड पर एक फार्म हाउस में आयोजन था। यहां राकेश व आकाश में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों एक दूसरे को लात घूंसों से पीटने लगे। इसी बीच चंदन भी मारपीट करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर तीनों को हिरासत में ले लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
