मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला में बृहस्पतिवार दोपहर पशुओं के कंकाल मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक मधुर नेहरा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोई शिकायत थाने में नहीं दी गई है। कंकाल में पशु के सिर व पैर की हड्डियां थी। पदाधिकारियों के मुताबिक, उन्हें गोवंशी की हत्या की सूचना मिली थी। इसलिए वे मौके पर पहुंचे थे। कंकाल जमीन में दबवा दिये गए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *