मोदीनगर भाजपा मोदीनगर क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों की सूची मंगलवार रात जारी हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपाईयों ने शुभकामनाएं दी। उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। मोदीनगर शहर से मंडल अध्यक्ष अाकाश शर्मा, मोदीनगर देहात से मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, सीकरी महामाया से मंडल अध्यक्ष रोहित तोमर व भोजपुर से दीपक गुर्जर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आकाश शर्मा को सम्मानित करने के लिए मोदीनगर में अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम हुए।
