मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की जगतपुरी कालोनी में मकान निर्माण कार्य का दबंग विरोध कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को हत्या की धमकी दी जा रही है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। निवाड़ी रोड स्थित जगतपुरी कालोनी कि महिला सीमा देवी अपने दिव्यांग पति व बच्चों के साथ रहती हैं। सीमा मजदूरी कर परिवार का पालन करती हैं। सीमा के मुताबिक, उनका मकान जर्जर हालत में है। अब वे मकान का निर्माण करा रही हैं। इस निर्माण कार्य का कुछ दबंग विरोध कर रहे हैं। जबरन निर्माण कार्य रोक दिया। महिला का आरोप है कि आरोपित निर्माण कार्य शुरू के लिए रुपये मांग रहे हैं। चेतावनी दी यदि रकम नहीं दी तो हत्या कर देंगे। पीड़िता ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।
