मोदीनगर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी की जयंती के मौके पर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी स्मृति सेवा ट्रस्ट और नगर पालिका परिषद मोदीनगर के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर रहे। इस दौरान यश्र भी आयोजित किया, जिसमें सभी ने बारी-बारी से आहूति दी। इस दौरान मेजर आशाराम त्यागी को नमन किया गया। मोदीनगर नगरपालिका के चेयरमैन विनोद जाटव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके अदम्य साहस, वीरता और शौर्य गाथा के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर दयास्वरूप त्यागी, राजीव शर्मा, प्रवीण जैनर आदि उपस्थित रहे।
