मोदीनगर हापुड़ रोड स्थित कावेरी एन्कलेव कालोनी में लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विराेध में मोदीनगर नगरपालिका के सभासद भी अा गए हैं। मंगलवार को सभासदों ने मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन किया। एसएचओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। कावेरी एन्कलेव कालोनी के लोग व कई वार्ड के सभासद सुबह करीब 11 बजे मोदीनगर थाने में एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि कालोनी में कुछ लोग आबादी क्षेत्र में माेबाइल टावर लगवा रहे हैं। जिससे रेडिएशन का खतरा बनेगा। लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होंगे। इसलिए मोबाइल टावर का कार्य बंद कर कहीं और शुरू कराया जाए। आरोप है कि टावर लगाने के लिए कोई एनओसी भी नहीं ली गई है। अंत में एसीपी मोदीनगर को नामांकित एक ज्ञापन एसएचओ मोदीनगर को दिया गया। इस मौके पर सभासद आदित्य कुमार, वेदप्रकाश,सुषमा,अंकुर चौधरी उर्फ सोनू, प्रवीण गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
