मोदीनगर

निवाड़ी राेड स्थित एक कालोनी में दबंगों ने घर में घुसकर परिवार से मारपीट कर दी। विरोध पर महिला से छेड़खानी की गई। उनके गले से चेन लूटने का भी आरोप है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौजी समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। एक कालाेनी की रहने वाली महिला गृहणी हैं। उनके परिवार बीमार रहते हैं। घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर उनका पड़ोसी से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीती रात आरोपित फौजी परिवार के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से पीटने लगे। बीमार पति पर भी वार किये, जिससे वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। जब महिला बीच-बचाव कराने आई तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटा। उनके साथ छेड़खानी करने लगे। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित मौके से फरार हो गए। जाते हुए उन्हाेंने धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। पीड़ित परिवार तभी से दहशत में था। लेकिन हौसला रखते हुए उन्होंने थाने में शिकायत दी। सीएचसी मोदीनगर में मेडिकल भी कराया। जहां से उन्हें गाजियाबाद के लिए रेफर किया गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि फौजी आदेश, कविता, आदेश व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *