मोदीनगर
एहसास महिला समिति की तरफ से रविवार को एक फार्म हाउस में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। मेले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने स्टाल लगाए। मुख्य अतिथि ने मेले की प्रशंसा की। कहा इस तरह की पहल जरूरी हैं। इससे महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर अनुप्रीत कौर, जसमीत सिंह, गुरमीत गुप्ता, रीता बख्शी, सृष्टि गौड, तारिका माटा, गीतांजलि खन्ना आदि उपस्थित रहे।
