मोदीनगर
गोविंदपुरी कालोनी में शातिर ने युवक के खाते से दस हजार रुपये निकाल लिये। रकम दो किस्तों में निकाली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुरी के सचिन का एक बैंक में बचत खाता है। उनके पास शनिवार को अज्ञात नंबर से काल आई थी। उन्होंने काल उठाई तो सामने से एक युवक बोल रहा था, उसने खुद को बैंककर्मी बताया। अपनी बातों में फंसाकर आरोपित ने खाते की जानकारी ले ली। इसके कुछ देर बाद काल काट दी। इसके बाद युवक के खाते से रुपये निकलने लगे। दो किस्तों में उनके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिये गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर काल कर सूचना दी। इसके बाद थाने में शिकायत की। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट साइबर सेल को भी भेजी गई है।
