मोदीनगर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद की तरफ से शनिवार को सीएचसी मोदीनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को बेबी किट व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह रही। संचालन संजय मुदगल ने किया। इस दौरान महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत शुरू की गई योजनाआें के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकार व कानून की जानकारी दी गई। वन स्टाप सेंटर के बारे में बताया। सेंटर की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर डा. पी्रति सिंह, अनुप्रीत कौर, दीपाली, सुधीर वश्ष्ठि, रेखा गिरी, मृदुल, किर्ती सिंह, उमंग किशोर, सपना, विजय वष्शिठ अादि उपस्थित रहे।
