मोदीनगर

35 यूपी वाहिनी एनसीसी मोदीनगर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 19 यूनिट रक्तदान हुआ। एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद से आई चिकित्सकों की टीम के द्वारा रक्तदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कैडेट्स को बताया कि रक्तदान महादान है। आज का रक्तदान भविष्य में किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। रक्तदान के कुछ ही समय बाद शरीर रक्त की पूर्ति कर लेता है। इससे कोई कमजोरी नहीं आती है। एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर ने भी रक्तदान की जरूरत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सरदार सिंह, संतोष, महिंद्र रसियाल, पवन कुमार, ज्योति सचदेवा, अनुराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *