• आरोपी ने पिछले सप्ताह ही छात्रा पर रखा था दोस्ती का प्रस्ताव

मोदीनगर

कोतवाली क्षेत्र के मुलतानीमल मोदी डिग्री कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा के पिता के साथ दो आरोपियों ने बृहस्पतिवार को मारपीट कर दी। एक आरोपी ने एक सप्ताह पहले ही छात्रा पर दोस्ती का प्रस्ताव रखा था। अब बृहस्पतिवार को पिता कालेज पहुंचे तो उनके बीच कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी ने उन्हें पीट दिया। पुलिस ने दो आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मुलतानीमल मोदी डिग्री कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। एक महीने पहले ही उनका दाखिला हुआ है। छात्रा के मुताबिक, एक सप्ताह पहले कालेज के मैदान में युवक हर्षित ने उनपर दोस्ती का प्रस्ताव रखा था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। छात्रा ने यह बात अपने घर पर भी बताई थी। हर्षित का फोटो भी दिखाया गया। बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता कालेज में छात्रा के शिक्षकों से मिलने के लिए आए। जब वे लाइब्रेरी में पहुंचे तो वहां हर्षित खड़ा था। यहां उनके बीच कहासुनी हो गई। इसपर हर्षित ने अपने साथी आर्यन के साथ मिलकर पिता को पीट दिया। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने कालेज के प्राचार्य से शिकायत की। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी हर्षित व आर्यन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हर्षित की गिरफ्तारी कर ली गई है। जल्द ही आर्यन को भी पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *