मोदीनगर

भोजपुर के एक गांव में सौतेले ने पिता ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय किशोरी की मां और भाई खेत में मजदूरी करने गए थे। लौटने पर ​किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
भोजपुर के एक गांव निवासी महिला के एक पुत्र व 13 वर्षीय पुत्री है। बताया कि महिला के पति की काफी समय पूर्व मौत हो गई ​थी जिसके बाद महिला का दूसरा विवाह उक्त गांव निवासी व्य​क्ति से हुआ। महिला ने बताया कि रविवार को वह अपने पुत्र के साथ खेतों में मजदूरी करने गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान मौका देखकर सौतेला पिता किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा और उसके कपड़े ​उतार दिए। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने किशोरी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख कर आरोपी वहां से भाग गया। खेत से लौटी मां ने किशारी की आपबीती सुनी तो उसके होश उड़ गए। महिला ने पुलिस कंट्रोलरूम को घटना की जानकारी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *