मुरादनगर

गंगनहर घाट पर नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक को अज्ञात जीव ने काट लिया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई।
एसीपी मसूरी के अनुसार गुरुवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक गंगनहर में नहाने के लिए आया था। नहाने के बाद युवक ने चाय विक्रेता को बताया कि नहर में उसे किसी अज्ञात जीव ने काट लिया था, जीव के काटे के निशान भी युवक के शरीर पर थे। कुछ देर बाद युवक बेहोश हो गया। लोगों ने युवक को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान के बारे में भी के क्षेत्र में सूचना प्रसारित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *