Modinagar | दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात सड़क किनारे टायर बदलने के लिए खड़ी एक कार में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया था। जिसके चलते में सवार महिला व उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के पति ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरठ के मलियाना निवासी राजेंद्र कुमार अपनी पत्नी व पुत्री के साथ कार से गाजियाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह वापस मेरठ की ओर लौट रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव भोजपुर के पास पहुंचे। तभी अचानक कार का टायर पन्चर हो गया। वह कार को साइड में पार्क करके टायर बदलने लगे। राजेंद्र की पत्नी व बेटी कार में ही बैठे थे। इस बीच गाजियाबाद की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर उनकी खड़ी हुए कार में टक्कर मार दी। हादसे के चलते राजेंद्र की पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कैंटर चालक भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने घायलों को निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ब्रज किशोर गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
Disha Bhoomi
