Modinagar विकास खंड भोजपुर केंद्र पर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों की विद्यालय स्तर पर चयनित छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजभूषण चौधरी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा गौरव त्यागी व खंड शिक्षा अधिकारी भोजपुर जमुना प्रसाद द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कंपोजिट विद्यालय खंजरपुर की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गान तथा बेगमाबाद की छात्राओं द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन गीत एवं नृत्य के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में इशिका ने प्रथम, तनु ने द्वितीय व दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अपने संबोधन में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज के समय में यह प्रशिक्षण लड़कियों के लिए अति आवश्यक है। खंड शिक्षा अधिकारी भोजपुर द्वारा कहा गया कि लड़के और लड़कियों को दोनों को ही समान संस्कार दिए जाएं। विजेताओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। बालिका शिक्षा समन्वयक गौरव त्यागी, एसआर पूनम शर्मा, विनीता त्यागी, कुसुमलता व देवाकुर शर्मा के द्वारा लड़कियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा बालिका नोडल सुचिता, प्रीति, अर्चना आहूजा, अनुराधा, आरपी संजय शर्मा, राजपाल यादव, मीनू शर्मा, पवन तिवारी का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा। संचालन ब्लॉक बालिका नोडल अनुराधा मित्तल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *