
Muradnagar News: मोदीनगर/मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को मोदीनगर और मुरादनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुई बस
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के रुड़की रोडवेज डिपो की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे बस दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल पार करने के बाद पहुंची, तभी ओवरटेक करने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना मुरादनगर पुलिस को दी।
पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मोदीनगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम
बस पलटने के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। हादसे में घायल यात्रियों को उपचार दिया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं थी और अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Roadways Bus Overturns on Delhi-Meerut Road Near Gang Nahar, 22 Passengers Injured
Modinagar/Muradnagar: A speeding roadways bus overturned near the Gang Nahar bridge on the Delhi-Meerut Road at around 9 AM on Sunday, leaving 22 passengers injured. The injured passengers were taken to hospitals in Modinagar and Muradnagar for treatment. According to the available information, none of the passengers sustained serious injuries, and most were discharged after receiving first aid.
Bus Overturns During Overtaking Manoeuvre
According to the information available, the bus belonged to the Roorkee Roadways Depot in Uttarakhand and was travelling from Delhi to Haridwar with passengers on board. At around 9 AM, after crossing the Gang Nahar bridge on the Delhi-Meerut Road, the bus reportedly went out of control while overtaking and overturned.
The incident caused panic among passengers, with cries for help heard inside the bus. Passers-by informed the Muradnagar police about the accident.
Police Rescue Passengers and Arrange Medical Assistance
After receiving the information, Muradnagar Station House Officer Krishna Kumar Maurya reached the spot with police personnel. With the help of police and local people, passengers were evacuated from the overturned bus.
The injured were subsequently taken to a community health centre and a private hospital in Modinagar for medical treatment.
Traffic Disrupted on Delhi-Meerut Road
The overturned bus disrupted traffic on the Delhi-Meerut Road, resulting in long queues of vehicles. The injured passengers received medical attention, and most were discharged after first aid. As per the available information, no passenger was seriously injured.

