Modinagar डॉ0 केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कालेज में भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ0 चंद्रशेखर वेंकट रामन द्वारा रमण प्रभाव के आविष्कार दिवस को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र अग्रवाल ने उनके जीवन दर्शन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शरद कुमार बाजपेयी व विद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रवीण कुमार जैनर ने उनके कृतित्व  और व्यक्तित्व के संबंध में छात्रों को विस्तार से बताया। उन्होंने ने बताया कि आज की तारीख को ही साल 1928 में सीवी रमन ने अपनी खोज रमन प्रभाव या रमन इफेक्ट का एलान किया था। रमण प्रभाव का उपयोग पदार्थ के फिंगर प्रिंट के रूप में किया जा सकता है, यह इसका उपयोग रसायन विज्ञानए चिकित्सा विज्ञान, जीव विज्ञान और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में भी किया जा सकता है। उनकी इसी खोज के लिए उन्हें साल 1930 में नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। साल 1986 में पहली बार 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ताा राजकुमार सिंह,  टीपी सिंह, राधेश्याम अग्रवाल, योगेश शर्मा, प्रयास शर्मा, बीबी त्यागी, सोमवीर, धर्मवीर, संजीव चैधरी, राजीव जांगिड़, महानंद सिंह, गौरव त्यागी, राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *