Modinagar युवा जल संरक्षण समिति द्वारा रविवार को जल संरक्षण जागरुकता अभियान चालाया गया। समिति के सदस्यों ने नगर की कॉलोनी व गांवों में घर घर जाकर लोगों को पानी बचाने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणें को पानी बचाने के क्या क्या फायदे है ,इसकी जानकारी भी दी गई। युवा जल संरक्षण समिति के सदस्य रविवार को सबसे पहले गांव अबूपुर पहुंचे और घर घर जाकर लोगों से जल बचाने की अपील की। उन्होने कहा कि यदि हम अभी पानी के प्रति नहीं जागे तो हमारी आने वाली पीढियों को इस दंश झेलना पडेंगा।

युवा जल संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अय्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि एनसीआर में जल दोहन के कारण जल स्तर काफी नीचे पहुंच गया। उन्होने कहा कि समिति का उदेश्य है कि जमीनी स्तर को जल संरक्षणके लिए एक जन आंदोलन बनाया जाए। उन्होने कहा कि अधिक पानी का इस्तेमाल करने वाले लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। हमारी टीम अधिक जल इस्तेमाल करने वालों को चिहिन्त भी कर रही है। समिति के नगर अध्यक्ष विश्व ओम त्यागी ने कहा कि रविवार को गांव अबूपुर सहित मुरादनगर की कई कॉलोनियों में घर घर जाकर लोगों का जल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। नगर संयोजक सुमित मोहन वर्मा ने बताया कि समिति के सदस्य जागरुकता अभियान किस तरह किया जाए ,इसका तरीका भी बता रहे है। इस मौके पर निशांत भारद्वाज, सचिन शर्मा, अभिषेक अरोड़ा, मोहित शर्मा, शिवम सचदेवा, पौरूष शर्मा, अक्षय शर्मा, दुर्गेश कुमार, वीरेन कश्यप, चेतन शर्मा अबूपुर, विकास आर्य अंकुर झा, विकास कुमार अबूपुर, अंकुर शर्मा आदि महिपाल कोरी व माही गर्ग आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *