Disha Bhoomi
Modinagar स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह है कि कस्बा निवाड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक भी नहीं खुला। अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ था और इलाज कराने के लिए आए मरीज बाहर खडे हुए थे। इंतजार देखकर कई मरीज को बिना इलाज कराए ही वापस चले गए।
कस्बा निवाड़ी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना हुआ है। स्वास्थ्य केन्द्र में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट के अलावा अन्य स्टॉफ की तैनाती की गई है। शुक्रवार को जब मरीज करीब 12 बजे के आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा हुआ था और इलाज कराने व वैक्सीन लगवाने के लिए आए लोग अस्पताल परिसर में पेड के नीचे खडे हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों से पूछा तो उन्होने बताया कि वह सुबह नौ बजे वैक्सीन लगवाने के लिए केन्द्र पर आ गए थे। दो घंटे से अधिक समय तक तक इंतजार के बाद भी अस्पताल में कोई स्टाफ नहीं आया है।  करीक दर्जनों लोग अस्पताल में इलाज कराने के लिए व वैक्सीन लगवाने के लिए डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। लोगों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रत्येक दिन ही लेट से खुलता है। जबकि अस्पताल खुलने का समय सुबह आठ से है।
बताते चले कि इस अस्पताल में कस्बा निवाड़ी के अलावा गांव सुहाना, पेंगा, पूठरी, सुहाना, भनेड़ा, नगला आक्खू सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोग इलाज कराने के लिए आते है। लेकिन देरी से अस्पताल खुलने के कारण रोजाना ही काफी मरीज बिना इलाज कराए वापस चले जाते है। आरटीआई कार्यकर्ता संजय त्यागी ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग को पुत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ0 रविन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि शुक्रवार को वह विभागीय कार्य से सीएमओ कार्यालय गए थे। इसकी जानकारी मैंने अस्पताल के अन्य स्टाफ को दी थी। अस्पताल 12 बजे तक क्यो नहीं खुला इसका स्पष्टीकरण लिखित में स्टॉफ से मांगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *