Modinagar प्रदेश में तीन मार्च तक मतदान प्रक्रिया पूर्ण होंगी। मोदीनगर विधानसभा चुनाव-2022 का मतदान हो चुका है। नतीजों से पहले ही विधानसभा के साथ नगर निकाय चुनाव की बिसात भी बिछने लगी है। क्योंकि नवंबर या दिसंबर में नगर निकाय के चुनाव भी प्रस्तावित हैं।
सभासद व पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले अब लोगों के घरों पर दस्तक देने लगे हैं। वर्ष 2017 में से पूर्व तक चेयरमैन की सीट अनारक्षित थी। जिस पर भाजपा से अशोक माहेश्वरी लडें थे, ओर 22,935 वोट लेकर 4602 मतों से निर्दलीय पं0 सुदेश शर्मा को हराकर कुर्सी पर कब्जा किया था।
अब पांच साल बाद फिर से नगर निकाय चुनाव की बिगुल बजने लगा है। सभासद मोहल्ले में जाकर लोगों से हालचाल जानते हुए तैयारी कर रहे हैं। चेयरमैनी लड़ने वाले इस बार सीट कौन सी रहेगी। इसके बारे में गुणाभाग कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि 2017 में जनरल थी, तो इस बार ओबीसी या फिर आरक्षित हो सकती है, कोई कह रहा है कि हर बार सामान्य रहती है इस बार हमें भी मौका मिलेंगा। इन्हीं सब बिंदुओं के साथ चुनावी फिजा चलने लगी है। खास बात है कि विधानसभा चुनाव के दौर में ही नगर पालिका चुनाव की शुरुआत हुई है। 10 मार्च को विधायकी के नतीजे आते ही निकाय चुनाव की सरगर्मियां भी तेज होने लगेंगी। माना जा रहा है कि नवंबर या दिसंबर में नगर निकाय चुनाव हो सकते हैं।
ओबीसी में आई सीट तो कई चेहरे उतरेंगे मैदान मेंःइस बार नगर पालिका की सीट ओबीसी में आई तो शहर के रहने वाले कई लोग चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। क्योंकि शहर के कई लोगों ने अभी से इसकी तैयारी शुरू दी है। चर्चा है कि अलग-अलग पार्टियों में राजनीति कर रहे जाट समाज के चेहरे भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि खुलकर मैदान में तभी आएंगे जब सीट क्लियर हो जाएगी।
भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी रहेगी सूची:विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी नगर पालिका के टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी सूची रहने का अनुमान है। अब देखना यह होगा कि टिकट किसे मिलेगा। क्योंकि वर्ष 2017 में हुए निकाए चुनावों में भी भाजपा के कई पदाधिकारियों ने टिकट की मांग की थी लेकिन, पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक माहेश्वरी पर ही भरोसा जताया।
