मोदीनगर। अब फाल्गुन मास की शुरुआत हो गई है। ऐसे में मौसम भी अपने रंग दिखा रहा है। सुबह के समय ठंडक तो दोपहर को निकल रही धूप के कारण गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। मौसम के बदल रहे रूप को लेकर लोग भी काफी दिक्कत में है। तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्रों व नीजी चिकित्सकों सहित सभी अस्पतालों में मौसमी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मौसम में बदल रहे रूप को लेकर लोग काफी असमंजस की स्थिति का सामना कर रहे है। क्योंकि मौसम का मिजाज पल पल में बदल रहा है। इस बदलते मौसम के साथ ही उसका मिजाज भी बदलने लगा। इस समय सुबह व देर शाम को शीतलहर के साथ ठंड का तो दोपहर को निकली रही धूप के कारण गर्मी का एहसास लोगों को होता है। वही बदल रहे मौसम के मिजाज के कारण लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इस कारण ही अस्पतालों में मौसमी बीमारी से पीड़ित लोग भी काफी संख्या उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
दिन का बढ़ रहा तापमानः
बीते कई दिनों से चटख धूप निकलने से दिन का पारा तीन डिग्री बढ़ गया है। जिससे मार्च में होने वाली गर्मी का अहसास फरवरी में होने लगा है। पिछले पांच दिन में पारा बढ़ने के मौसम गरम हो रहा है। शनिवार सुबह से ही मौसम गर्मी जैसा लग रहा था जैसे ही नौ बजे के बाद धूप निकलने से मौसम गरम होता गया। पूरे दिन में चटख धूप निकलने से फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। हवा चलने के बाद दिन बेहद गरम रहा। लोग धूम से बचते नजर आए। वही जानवरो को भी तेज धूप से परेशानी हुई तो उन्होंने भी पानी का सहारा ली।