मोदीनगर वैश्य समाज द्वारा सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अमित कुमार महेश्वरी पुत्र अजय कुमार महेश्वरी मुल्तानीपुरा को बुके देकर सम्मानित किया गया। वैश्य समाज का एक प्रतिनिधि मंडल अमित कुमार के आवास पर पंहुचा और उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। अमित कुमार के पिता अजय कुमार माहेश्वरी ने प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता स्वदेश जैन, महेश तायल, नवीन जयसवाल, प्रदीप तायल, पंकज कंसल, मनीष गर्ग व पूर्व सभासद पीयूष गुप्ता आदि शामिल हुए।
