Modinagar । मोदीनगर विधान सभा सीट के लिये भाजपा प्रत्याशी के चयन की प्रकिया नये साल में शुरू हो गयी है। बर्तमान विधायक के रिपोर्ट कार्ड के साथ ही टिकट के दावेदारो का फाइनल सर्वें शुरू कर दिया गया है।
शीर्ष नेतृत्व के निर्देंश पर करीब एक सप्ताह से भाजपा की टीम आम जनमानस के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ले रही है, वही दावेदारों से भी संपर्क साध रही है। इसके बाद ही यह टीम प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इस सर्वें में आमजन मानस व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही दावेदारों से भी सर्वें टीम संपर्क साध रही है। बताया गया है कि सर्वें टीम विधान सभा क्षेत्र के करीब 200 लोगों से बर्तमान विधायक व दावेदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सर्वें टीम द्वारा इसी सप्ताह रिपोर्ट सौपी जायेंगी। सर्वें रिर्पोंट के आधार पर ही निर्णय लेकर शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट दी जाएगी। उसके बाद केन्द्रीय चुनाव समिति में विचार होगा।
टिकट को लेकर राजनीति तेज हुई
मोदीनगर विधान सभा सीट पर भाजपा के मौजूदा विधायक के अतिरिक्त टिकट मांगने वालो की लंबी फेहरिस्त है। यंहा से करीब एक दर्जन दावेदार है, जो अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे है।
सीटिंग विधायक के टिकट को लेकर फेरबदल होने की अटकलें तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी से चुनाव आचांर सहितां लागू होने की संभावना है। मोदीनगर विधान सभा सीट के टिकट को लेकर जोर अजमाईश का दौर चल रहा है। उधर, बसपा से एक महिला बसपा जिला पंचायत सदस्य का नाम चर्चा में आने से भाजपाईयों में खुशी नजर आ रही है। इधर, अगर बसपा का कोई मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतरता है तो रालोद- सपा गठबंधन उम्मीदवार के लिए संकट पैदा होने के कयास लगायें जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *