Modinagar । करीब चार दिन पूर्व भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव भदौला में दबंगों ने एक व्यक्ति व उसकी बेटी को घर में घुसकर पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपितों से साथ साठगांठ करने व उल्टा पीड़ित पर ही कार्रवाई करने के मामले में पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी से आरोपितों के खिलाफ शिकायत की। उस क्षेत्र में तैनात एक दारोगा पर भी केस वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
बताते ले कि गांव भदौला निवासी उमेश कुमार शनिवार को अपने घर में बैठे थे। आरोप है कि इस बीच पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए आरोपितों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव कराने आई उनकी बेटी स्वाति को आरोपितों ने पीटा। जब उमेश आरोपितों का विरोध करने लगे तो एक आरोपित ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था, कि उमेश खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। । भोजपुर पुलिस द्वारा उल्टा पीड़ित पर ही कार्रवाही किए जाने से क्षुब्ध पीड़ित ने सारे मामले की शिकायत एसएसपी गाजियाबाद से की है। एसएसपी ने सारे मामले की जांच करायें जाने का आश्वासन दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *