Modinagar । दिल्ली मेरठ मार्ग पर थाने के पास स्कूल के बाहर कक्षा दस की छात्र की चार युवकों ने बेहरमी से पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी आर्यन पुत्र योगेश कुमार दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। मंगलवार दोपहर को जब स्कूल की छुट्टी हुई। छात्र जैसे ही स्कूल गेट से बाहर आया तो उसे चार युवकों ने दबोच लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्र की बेहरमी से पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन स्कूल के स्टॉफ देखकर मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। छात्र ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *