Modinagar : ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेलने से इंकार करना एक महिला को काफी महंगा पड़ा। दंबग महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकत कर मारपीट करते है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई नहीं होने पर निवाड़ी थाने पर धरने देने की चेतावनी दी है। निवाड़ी थानान्तर्गत गांव नगला मूसा की एक कॉलोनी निवासी महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का पति राज मिस्त्री का काम करके परिवार का लालन पालन करते। महिला ने बताया कि मेरे घर के सामने ईदगा मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। गेद आकर मेरी पुत्री के सिर में लग गई। खेलने से मना करने पर दंबग अचानक घर में घुस आए और अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने बताया कि निवाड़ी थाने में तहरीर देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने बताया कि दंबग बीस दिन से लगातार अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ कर रहे है। पुलिस दंबगों का ही साथ दे रही है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई नहीं होने पर निवाड़ी थाने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *