Modinagar : नगर पालिका काम्पलैक्स में बनी दुकानों के अनुबंध न किये जाने, किराया वृद्धि किये जाने आदि प्रस्तावों के विरोध में व्यापारी मुखर हो उठे है। मोदीनगर के गांधी मार्किट व्यापार मंडल ने तो बकायदा पालिका प्रशासन को चेताते हुयें चेतावनी दे डाली है कि कोरोना काल में पहले आर्थिक व मानसिक तंगी झेली, ऐसे में अब पालिका बोर्ड ने यह प्रस्ताव पारित रखा, तो 30 दिसंबर को बाजार बंद कर व्यापारी विरोध प्रदर्शन करेगे ओर उसके बाद मोदीनगर व जनपदभर के बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
गांधी मार्किट व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा व महामंत्री विनय जिंदल ने पालिका प्रशासन पर आरोप मंढ़ा है कि पालिका से जुडे अधिकारी व्यापारियों के शोषण पर उतारू है, व्यापारियों की ओर से नीलामी में ली गयी दुकानों का ना तो अनुबंध किया जा रहा है ओर ना ही किराया जमा हो रहा है। साथ ही पालिका की इस मार्किट में साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही पार्किंग से लेकर कूडा करकट डालने की व्यवस्था के साथ ही पानी की निकासी की व्यवस्था तक नही है। व्यापारियों के साथ भेदभाव पूर्ण रैवया अपनाने को लेकर व्यापार मंडल ने चेताया है कि यदि 30 दिसंबर तक पालिका बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर व्यापारियों को राहत नही दी तो व्यापारी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करेगें ओर सडक पर उतरकर मोदीनगर के साथ ही पूरे जनपदभर का व्यापारी बाजार ठप्प कर धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा।
