Modinagar : एक गांव निवासी महिला को अकेला देखकर पडोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानान्तर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति परिवार सहित रहता और खेती कर परिवार का लालन पालन करता है। रात को वह किसी काम से बाहर गया था और उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि महिला को अकेला देख पड़ोसी युवक अंदर आ गया और महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर युवक फरार हो गया। पीड़िता ने पति संग थाने पंहुच युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *