दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मोदीनगर क्षेत्र की जनता के लिए परतापुर से डासना तक टोल फ्री कराने के लिए व आय दिन सड़को में खड्डों या खड्डों में सड़कों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र की टूटी सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने व सीवर के कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अधिकारियों और भाजपाई नेताओं की मिलीभगत से हुई जनता की गाढ़ी कमाई की लूट की आईआईटी रुड़की जैसी संस्था से जांच कराने के लिए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा गया, राहुल गुर्जर सीकरी, सुरेंद्र त्यागी, जिला सचिव फिरोज चौहान व इस्तिखार मालिक,चमन नेता जी, विधानसभा सचिव, प्रदीप जाटव, परविंदर चौधरी पट्टी, पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष मंजीत नेहरा आदि ने अपने विचार रखे और एसडीएम साहेबा से पूछा की सीवर में भ्रष्टाचार के विरोध में जब नगर पालिका चेयरमैन अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं और सभासद भी धरना दे चुके हैं तो आखिर भाजपा सरकार किस मजबूरी के चलते जांच नहीं करा रही,फिरोज सीकरी, इस्लाम, नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शौकीन सैफी, फिरोज राजपूत, दीपक डीलना, यूसुफ बीडीसी गदाना, रमेश गुर्जर, भोपाल गुर्जर सीकरी, हरीश पंडित, राहुल वाल्मीकि, सुमित गुर्जर, अमित प्रधान, सोनू गुर्जर आदि सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *