Modinagar : एक समान मुआवजा की मांग को लेकर किसानों का दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। शनिवार को किसान नेता महबूब अली शैलाना के नेतृत्व में किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। किसानों की मांगों में मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर एक समान मुआवजा, प्रत्येक किसान को पांच लाख पचास हजार रुपये की अनुदान राशिए टोल सुविधा फ्री की जाए, परतापुर से ग्राम सोलाना तक दोनों तरफ सर्विस रोड दी जाए आदि शामिल है। धरने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश राठी, उदयवीर खानपुर, समाजवादी पार्टी से देवव्रत धामा, डॉ0 बबलू गुर्जर, हाजी जुनैद, हाजी मन्नवर सोलाना, रालोद से हाजी अल्ताफ, महेंद्र प्रधान खंद्रावली, कंवरपाल खानपुर, जगरोशन शर्मा आदि किसान मौजूद रहे ।
