Modinagar : तुलसी राम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में तुलसी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी ओहरी ने तुलसी का महत्व बताते हुए उसके वैज्ञानिक लाभ बताये। कहा कि तुलसी टीबी की बीमारी में अति उपयोगी है। खांसी, ज्वर व जुकाम में भी सहायक है। देवेन्द्र चैधरी ने सभी को तुलसी पौधारोपण करने का आग्रह किया। इसके साथ ही प्रबंधक विनोद माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी व श्रीमती राधिका माहेश्वरी ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाँए देते हुए तुलसी संस्थान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
