Modinagar : दिल्ली-मेरठ मुख्य मार्ग स्थित भगवान गंज मंड़ी कट से आगे सड़क धंसने के कारण हादसा होने का भय बना हुआ है। सड़क पर बने गड्ढे के कारण प्रतिदिन हादसे हो रहे है।
बताते चले कि दिल्ली-मेरठ मुख्य मार्ग पर जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने के अलावा अन्य निर्माण कार्य भी चल रहे है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भगवान गंज मंड़ी कट से थोड़ा आगे एक गहरा व चौड़ा गड्ढा बन गया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण प्रतिदिन हादसे हो रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक गड्ढा नहीं भरा गया है। शायद प्रशासन को किसी बडे हादसे का इंतजार है। दिल्ली मेरठ मार्ग पर प्रति दिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। प्रशासनिक अधिकारियों से स्थानीय लोगों ने जल्दी मरम्मत की मांग की है।