खंजरपुर के अभिषेक पहलवान ने रेसलिंग फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित प्रथम नेशनल ग्रैपलींग कुश्ती चैंपियनशिप 2021 मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाराजा सूरजमल अखाड़ा गांव रोरी मे अभिषेक पहलवान का फूलमाला पहनकर व सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा परमेन्द्र आर्य ने कहा कुश्ती भारत का सबसे प्राचीन खेल है। कुश्ती करने से युवाओं का शरीर बलिष्ठ होता है। पहले प्रत्येक गांव में कुश्ती अखाड़े होते थे दंगल होते थे। और गांव के सभी युवाओं को बुजुर्ग कुश्ती करने के लिए प्रेरित करते थे। क्योंकि वे जानते थे की पहलवान अपने परिवार, गांव व समाज की सुरक्षा करने मे सक्षम होता है। लेकिन आज गांवों मे दंगल व पहलवान दिखाई ही नही देते है । गांवों मे नशे का बहुत चलन हो गया है। युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों से जोडना बहुत जरूरी है। रोरी गांव मे ज्लद ही कुश्ती दंगल कराया जायेंगे। हम सभी ग्रामीण अभिषेक पहलवान के उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। हमे आशा है अभिषेक एक दिन अंतरराष्ट्रीय पहलवान बने। सम्मानित करने वालों मे गंगाराम चौधरी , अमरजीत, रविन्दर कुकड, आर्यन श्योराण , आदि उपस्थित रहे।
