Modinagar । एक युवक के खाते से केवाईसी के नाम पर 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थानान्तर्गत भूपेंद्रपुरी निवासी अभिषेक कुमार छात्र हैं। दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। सामने वाला युवक खुद को बैंक कर्मी बता रहा था। उसने अभिषेक से कहा कि उनके खाते में केवाईसी नहीं हुई है। यदि नहीं कराई तो उनका खाता बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह अपनी बातों में उलझाकर आरोपित ने उनके खाते की जानकारी ले ली। आरोप है कि थोड़ी ही देर में उनके खाते से दो किश्तों में 20 हजार रुपये डेबिट हो गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी लगी। उन्होंने वापस कथित बैंककर्मी पर फोन किया। लेकिनए वह नंबर बंद आ रहा था। उन्होंने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसएचओ मुनेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *